मुख्यालय के एक इंटर कालेज में अध्ययनरत लापता छात्र-छात्रा को पुलिस ने सकुशल ढूंढ लिया है। पुलिस ने दोनों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया है। मुख्यालय पौड़ी के एक इंटर कालेज में 12वीं में अध्ययनरत छात्र-छात्रा बीते 30 सितंबर को लापता थे। परिजनों ने दोनों की काफी खोजबीन की लेकिन उन्हें निराशा ही मिली। पुलिस ने बीते एक अक्तूबर की शाम को छात्र के पिता और छात्रा के भाई की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की थी। कोतवाल ने मामले की जांच एसआई सोमवीर को सौंप आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे। पुलिस टीम ने छात्र के एक परिजन के घर से दोनों को दिल्ली से बरामद कर लिया है। कोतवाल विनोद गुसाईं ने बताया कि लापता छात्र-छात्रा को दिल्ली में परिजन के घर से बरामद कर दोनों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया है।