फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: पिता-पुत्र की मौत पर पुलिस को नहीं मिली तहरीर, मौत पर संदेह

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। थलीसैंण थाना क्षेत्र के मरोड़ा गांव में पिता-पुत्र की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस को चौबीस घंटे बाद भी तहरीर नहीं मिली है। ऐसे में पुलिस की जांच भी धीमी पड़ गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 19 अगस्त की शाम मरोड़ा निवासी बिगारी सिंह (53) और उनके पिता बख्तावर सिंह (85) ने एक साथ शराब पी थी। इसके बाद दोनों की तबीयत बिगड़ गई थी। परिजन उन्हें सीएचसी थलीसैंण ले गए जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया था। पुलिस को प्रारंभिक जानकारी में यह पता चला कि पिता-पुत्र के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर अक्सर कहासुनी होती थी। हालांकि पुलिस ने अभी किसी निष्कर्ष की पुष्टि नहीं की है। सीओ सदर तपेश कुमार चंद ने बताया कि मामले में अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच के आधार पर मामले की स्थिति स्पष्ट होगी। तहरीर मिलने पर पुलिस नियमानुसार कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें