फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर ठगी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिसकर्मी से 81 हजार रुपये की ठगी के मामले में एक और आरोपी को पुलिस ने राजस्थान के भरतपुर से गिरफ्तार कर लिया है। मामले में तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि एक अब भी फरार है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन पौड़ी में सेवारत रामानंद शर्मा ने पिछले साल 19 जुलाई को मुकदमा दर्ज कराया था। रामानंद ने बताया था कि एक अज्ञात ने फोन कर एक हजार रुपये की मदद मांगी थी। उसने बताया था कि वह पुलिस मुख्यालय में तैनात है और बीमार चल रहा है। रामानंद ने उसके भेजे लिंक के जरिये उसके खाते में एक हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए थे। लेकिन, कुछ ही देर में उनके खाते से 81996 रुपये निकाल लिए गए। कोतवाल पौड़ी विनोद गुसाई ने बताया कि मामले में फरार चल रहे मुस्तफा को उसके गांव जीराहेड़ा, भरतपुर, राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि, एक और आरोपी साजिद फरार चल रहा है। बताया कि सभी आरोपी भरतपुर, राजस्थान के रहने वाले हैं। वहां इनका गिरोह टटलू नाम से जाना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें