फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: नशा पैदा करने व बेचने वालों पर पुलिस व राजस्व विभाग करेगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। नार्को को-ऑर्डिनेशन सेंटर (एनकॉर्ड) के तहत गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक में डीएम ने जनपद में नशे पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस, राजस्व व आबकारी विभाग को आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने जनपद में नशा पैदा करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम डॉ. आशीष चौहान ने कहा कि जनपद के जिन क्षेत्रों में अवैध रूप से भांग की खेती की जा रही है। वहां पुलिस व राजस्व विभाग संयुक्त रूप से निरीक्षण कर भांग की खेती को नष्ट करे। साथ ही उन्होंने नशा तस्करों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम ने शिक्षा विभाग को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव की जानकारी वीडियो क्लिप के माध्यम छात्रों तक पहुंचाने को कहा। जबकि पुलिस व स्वास्थ्य विभाग को शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाने को कहा। उन्होंने सभी मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण करने व नशा बिक्री करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




बैठक में पुलिस विभाग की ओर से बताया गया कि फरवरी माह तक सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (कोटपा) के तहत 55 चालान कर 6200 का जुर्माना वसूला गया। एनडीपीएस एक्ट में 15 मामले दर्ज कर 22 लोगों को गिरफ्तार कर उनसे 676 ग्राम चरस, 93.65 ग्राम स्मैक, 158.59 किलोग्राम गांजा बरामद किया। इस मौके पर सीओ तुषार बोरा, एसडीओ वन आयशा बिष्ट, डीईओ माध्यमिक रणजीत सिंह नेगी, जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित सिंह, आबकारी उपनिरीक्षक संजय कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें