फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ने देश को महंगाई सहना सिखाया : महेंद्र भट्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को महंगाई को सहना सिखा दिया है। महंगाई को लेकर विपक्ष अफवाह फैलाने का कार्य कर रहा है। महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के विरुद्ध साहसिक कदम उठा रही है। अभी तक भ्रष्टाचार की सिर्फ चर्चा होती थी। सीएम पुष्कर सिंह धामी पहले सीएम हैं जिन्होंने भ्रष्टाचारियों को जेल में डालने का साहस दिखाया है। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले 27 आरोपी जेल में हैं।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद महेंद्र भट्ट प्रदेश पहली बार पौड़ी पहुंचे। बुआखाल में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उनके स्वागत में युवा मोर्चा ने बाइक रैली निकाली। सर्किट हाउस में यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महेंद्र भट्ट ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी देश को तेजी से विकास के पथ पर आगे ले जा रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। यहां परिवार को नहीं कार्यकर्ता को जिम्मेदारी मिलती है। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना का कार्य बहुत तेजी से चल रहा है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष पौड़ी क्रांति किशोर नेगी व संचालन जिला महामंत्री जगत किशोर बड़थ्वाल ने किया। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट, जिला अध्यक्ष संपत रावत, पूर्व विधायक मुकेश कोली, जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, प्रदेश महामंत्री मीरा रतूड़ी, विधायक लैंसडौन महंत दलीप रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता के भाजपा में शामिल होने की हुई चर्चा
पौड़ी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के क्षेत्र भ्रमण के दौरान अगरोड़ा में कांग्रेस के विशेष आमंत्रित सदस्य व ब्लॉक प्रमुख महेंद्र राणा ने अपनी भाजपाई पत्नी ब्लॉक प्रमुख बीना राणा के साथ उनके स्वागत के लिए पहुंचे तो उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चा गरमाई। वे सर्किट हाउस पौड़ी में भट्ट के साथ रात्रि विश्राम के लिए भी रुके रहे। यहां शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत भी रुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें