फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: हरेला पर्व पर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

पौड़ी। उत्तराखंड के हरेला पर्व का रविवार से आगाज हो गया। इस दौरान पौड़ी जनपद में वन विभाग, सरकारी संस्थानों सहित समाजिक संस्थानों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
विज्ञापन

गढ़वाल वन प्रभाग व सिविल एवं सोयम वन प्रभाग की ओर से रविवार को हरेला पर्व के तहत रेंज नागदेव के नागदेव अनुभाग में पौधरोपण किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक राजकुमार पोरी रहे। वहीं वन संरक्षक गढ़वाल पंकज कुमार, डीएफओ केएन भारती, एसडीओ लक्की शाह, रेंजर ललित मोहन नेगी, राकेश रावत आदि शामिल रहे। दूसरी ओर पूर्व सैनिक कल्याण संगठन ने हरेला पर्व के तहत मांडाखाल में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर राजेंद्र सिंह राणा, सुरेंद्र सिंह रावत, कुलदीप सिंह नेगी, सत्यवान सिंह, महावीर सिंह, बकुल रावत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें