फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: जनरल स्टोर में लगी आग, लाखों का सामान खाक

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

पौड़ी। जिला मुख्यालय पौड़ी के नगर पालिका कांपलेक्स में स्थित जनरल स्टोर की दुकान में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। आग की लपटों में दुकान के अंदर रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया।
नगर पालिका पौड़ी के कांपलेक्स में पौड़ी निवासी नागेंद्र रतूड़ी की दीप जनरल स्टोर के नाम से दुकान है। शनिवार रात वे हर रोज की तरह दुकान में ताला लगाकर घर चले गए। इस दौरान रविवार तड़के करीब डेढ़ बजे किसी व्यक्ति ने दुकान में आग की भयंकर लपटें देखी। जिसकी सूचना दुकान मालिक को दी। वहीं आग की सूचना मिलने पर अग्निशमन की टीम भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन इससे पहले दुकान में रखा लाखों का सामान जल कर खाक हो गया। कोतवाल गोविंद कुमार ने बताया कि दुकान में आग लगने की घटना रात्रि की है। बताया कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। इस दौरान शहर की प्रतिष्ठित दुकान में आग लगने की सूचना मिलने पर नगर विधायक राजकुमार पोरी, पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम व व्यापार सभा के अध्यक्ष हेमेंद्र नेगी ने शहर के व्यापारियों के साथ निरीक्षण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें