फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लद्दाख में नई साइटों पर बनेंगे हेलीपैड

विज्ञापन
विज्ञापन
लेह। लद्दाख में हेलिकॉप्टर सेवा बढ़ाने के लिए नए स्थानों पर हेलीपैड और हैंगर सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश जारी किए गए हैं। नागरिक उड्डयन एवं सांस्कृतिक अकादमी के कामकाज की समीक्षा के दौरान उपराज्यपाल आरके माथुर के सलाहकार उमंग नरूला ने प्रशासन को निर्देश जारी किए। सलाहकार ने विभाग के आयुक्त सचिव से कहा कि वे द्रास-श्रीनगर, कारगिल-जंस्कार, लेह-चंगथंग समेत अन्य रूटों पर हेली सेवा शुरू करने के लिए निरीक्षण करें। ज्यादा से ज्यादा नए रूटों पर हेली सेवा शुरू करने समेत हेलिकॉप्टर रखने के लिए हैंगर सुविधाएं भी विकसित की जाएं। सलाहकार ने कहा कि हेलिपैड और हैंगर सुविधाओं के लिए पवन हंस कंपनी से परामर्श किया जाए। इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने चल रही परियोजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें