जम्मू। जम्मू एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने संबंधी हाईकोर्ट में दायर याचिका पर जवाब मांगा गया है। इससे पहले भी कई बार इसे लेकर हाईकोर्ट की तरफ से आदेश दिए जाते रहे हैं। एडवोकेट रवि अबरोल की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। इसमें कहा गया कि जम्मू के कटड़ा में श्री माता वैष्णो देवी का दरबार है। यहां पर देश विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। ऐसे में जम्मू के एयरपोर्ट पर श्रद्धालुओं का आना जाना बढ़ा है।
एयरपोर्ट का दर्जा अंतरराष्ट्रीय होना जरूरी है। चीफ जस्टिस गीता मित्तल और जस्टिस संजय धर वाली खंडपीठ ने बुधवार को इस पर सुनवाई की। साथ ही संबंधित विभाग से कहा कि वह अगली तारीख पर इस मामले की स्टेटस रिपोर्ट पेश करें। यह भी बताएं कि नए टर्मिनल के निर्माण का क्या हुआ। अस्थायी पार्किंग की जानकारी भी मांगी गई है, जिसके लिए चार हफ्तों का वक्त दिया गया है। जेएनएफ