फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: पशु चिकित्सालय के उच्चीकरण की योजना अधूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीकोट स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय को हायर सेंटर बनाने की कार्ययोजना तीन वर्षों से अधूरी पड़ी है। वित्तीय स्वीकृति न मिलने से पशु चिकित्सालय के उच्चीकरण का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। निर्माण को लेकर विभाग की ओर से 4़ 5 करोड़ की लागत का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया था।
विज्ञापन


गढ़वाल क्षेत्र में पशुपालकों के जानवरों के बेहतर उपचार से लेकर पशुओं की नस्ल में सुधार कर अच्छी नस्ल के पशुओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौड़ी जिले के राजकीय पशु चिकित्सालय श्रीनगर को हायर सेंटर बनाने की योजना तीन वर्ष पूर्व तैयार की गई थी।



इसके तहत श्रीकोट स्थित पशु चिकित्सालय को अत्याधुनिक सुविधाओं से लेस किया जाना था। हायर सेंटर निर्माण को लेकर प्रस्ताव भी तैयार किया था, लेकिन शासन स्तर से वित्तीय स्वीकृति न मिलने से योजना लंबित पड़ी हुई है। अगर अस्पताल हायर सेंटर बनता तो गंभीर रूप से बीमार व चोटिल पशुओं का उपचार भी यहां संभव हो पाता। संवाद
विज्ञापन


मुख्य पशु चिकित्साधिकारी पौड़ी डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि पौड़ी जिले में इस तरह का पहला पशु चिकित्सालय बनकर तैयार होना था, लेकिन शासन स्तर पर अंतिम स्वीकृति न मिलने के कारण योजना आगे नहीं बढ़ पा रही है।



कोट,,,,,,,,,,,,,,

हायर सेंटर बनने के साथ राजकीय पशु चिकित्सालय श्रीनगर में एक्सरे मशीन, अल्ट्रासाउंड मशीन के साथ प्रयोगशाला की सुविधा भी उपलब्ध होती। इसके साथ ही छोटे जानवरों के लिए इंडोर वार्ड का निर्माण करने समेत अस्पताल सर्जरी, ऑपरेशन थियेटर का भी प्रस्ताव था। आर्किटेक्ट ने अस्पताल का डिजाइन भी तैयार कर दिया है, शासन स्तर पर वित्तीय स्वीकृति के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। -डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट, सीवीओ, पौड़ी गढ़वाल
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें