फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: घुड़दौड़ी के 14 छात्रों का हुआ प्लेसमेंट

Wed, 06 Dec 2023 05:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जीबी पंत प्रौद्योगिकी एवं अभियांत्रिकी संस्थान घुड़दौड़ी के 14 छात्रों का चयन मल्टीनेशनल कंपनियों में हुआ है। मल्टीनेशनल कंपनियों की ओर से चलाए गए प्लेसमेंट अभियान में संस्थान के विभिन्न विभागों के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन

सीजफायर प्रा.लि. की ओर आयोजित संयुक्त प्लेसमेंट अभियान में संस्थान के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग में अध्ययनरत तीन छात्रों का 3.77 लाख वार्षिक के पैकेज पर चयन हुआ। जबकि एलएनटी के ऑन कैंपस वर्चुअल ड्राइव प्लेसमेंट में मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के 11 छात्रों काे 6 लाख वार्षिक पैकेज पर प्लेसमेंट मिला। निदेशक डॉ. वीएन काला ने कहा कि इससे अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिलेगी। संस्थान के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल के ओआईसी डॉ. कमलजीत सिंह भाटिया, डॉ. सचिन नेगी, सुमित राणा ने छात्रों की इस उपलब्धि पर हर्ष जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें