फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: चौरास क्षेत्र में जगह-जगह कूड़े के ढेर, सफाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कीर्तिनगर। विकास खंड के मढ़ी चौरास क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था बदहाल होती जा रही है। जगह-जगह कूड़े के बड़े-बड़े ढेर होने से क्षेत्रवासी परेशान हैं। इस संबंध में जिला पंचायत सदस्य मढ़ी चौरास निर्मला देवी भंडारी ने उपजिलाधिकारी कीर्तिनगर को पत्र भेजकर शीघ्र सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य ने बताया कि न्यू मढ़ी, विश्वविद्यालय मार्ग, मढ़ी कॉलोनी, संगम विहार, डुंगरी, थापली, डुंगरी छोटी पुलिया के पास तथा मैणों जाने वाले मार्ग के किनारे पिछले तीन-चार महीनों से कूड़ा जमा है। तहसील दिवस में ब्लॉक प्रशासन की ओर से कूड़ा उठाने वाली गाड़ी का शेड्यूल तय करने की बात कही गई थी, लेकिन अब तक शुरू नहीं हुई है। कहा कि लगातार बढ़ते कूड़े के ढेरों से क्षेत्र में गंदगी और दुर्गंध फैल रही है, जिससे लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्या से जूझना पड़ रहा हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि चौरास क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाए और शीघ्र कूड़े का निस्तारण कर लोगों को समस्या से निजात दिलाई जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें