श्रीनगर। फोटोग्राफी वेलफेयर सोसाइटी की बैठक शुक्रवार को नगर के एक होटल में हुई। बैठक में श्रीनगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में फोटोग्राफरों ने भाग लिया। इस दौरान करीब 20 नए फोटोग्राफरों ने सोसाइटी की सदस्यता ग्रहण की। बैठक की अध्यक्षता विजय सिंह रावत ने की। बैठक में संगठन को और मजबूत करने के साथ ही आपसी सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से गौरव नेगी को सोसाइटी का सचिव और नीरज रावत को मीडिया प्रभारी चुना गया। बैठक में फोटोग्राफरों से जुड़े विषयों और संगठन की आगामी गतिविधियों पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर राजेश बडोनी, सुरेंद्र जयाड़ा, मेघपाल पंवार, सुमित डोभाल, सुरेंद्र बिष्ट, सरोप बुटोला, प्रदीप रावत, मुकेश नेगी, सुरेंद्र बडोनी, मुकेश भट्ट आदि मौजूद रहे।