उक्रांद कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर थलीसैण ब्लाक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चाकीसैंण में डाक्टर तैनात करने की मांग की है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पीएचसी चाकीसैंण पर क्षेत्र की 15 हजार से अधिक की आबादी निर्भर है, लेकिन केंद्र में स्वीकृत पदों के सापेक्ष न डाक्टर तैनात हैं और न ही सुविधाएं हैं। थलीसैंण ब्लाक के उक्रांद अध्यक्ष मनवर सिंह चौहान ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चाकीसैंण में डाक्टरों के तीन पद सृजित हैं, लेकिन मौजूदा समय में एक ही डाक्टर तैनात हैं। यहां एक्सरे मशीन तो है, लेकिन टेक्नीशियन नहीं है। ज्ञापन भेजने वालों में मुरारी नौडियाल, सत्य प्रकाश, विनोद चौहान, जीतराम पौखरियाल, जगत सिंह, धर्मानंद आदि शामिल थे।