फोटो
श्रीनगर। दीपावली त्योहार को देखते हुए व्यापार सभा ने बाजार में दुकानों के आगे सड़क की ओर सीमित जगह पर सामान रखने की अनुमति मांगी है। इस संबंध में व्यापार सभा ने मेयर को ज्ञापन सौंपकर दीपावली तक अस्थायी छूट देने की मांग की। व्यापार सभा के महासचिव छवि प्रकाश अग्रवाल, आशीष सडाना और पंकज नेगी ने कहा कि दीपावली पर बाजार में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने से व्यापारियों को दुकान के बाहर सामान सजाने के लिए अतिरिक्त जगह की जरूरत होती है। उन्होंने दीपावली सीजन तक सीमित स्थान पर सामान रखने की अनुमति देने का अनुरोध किया। साथ ही आश्वस्त किया कि इससे यातायात और पैदल राहगीरों की आवाजाही प्रभावित नहीं होने दी जाएगी। दीपावली के बाद व्यापारी पहले की तरह व्यवस्था कर लेंगे। संवाद