फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: टिन शेड बनाने और सौंदर्यीकरण के लिए 25 लाख देने की घोषणा

Sat, 31 Oct 2026 05:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

श्रीनगर। अलकनंदा नवयुवक रामलीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला में शुक्रवार को सीता खोज और बाली-सुग्रीव लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। रामलीला के दौरान शबरी के किरदार में पूनम मैठाणी ने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों को भावविभोर कर दिया। भगवान राम के प्रति शबरी की अटूट श्रद्धा, निस्वार्थ प्रेम और भक्ति को उन्होंने जिस सहजता और भावपूर्ण अंदाज में मंच पर जीवंत किया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान समिति के कार्यकारी अध्यक्ष एवं मंच संचालक त्रिलोक दर्शन थपलियाल ने बारिश के दौरान दर्शकों को होने वाली परेशानियों के बारे में बताया। इस पर मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने रामलीला मंच के आगे टिन शेड बनाने और सौंदर्यीकरण के लिए 25 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष गंगा सिंह रावत, सचिव भरत सिंह रावत, उपाध्यक्ष दीनदयाल बुटोला, कोषाध्यक्ष गणेश डिमरी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें