फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: जलभराव से परेशान जनता को दिलाई राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। वार्ड संख्या 29 की पार्षद पूजा किमोठी ने भक्तियाना क्षेत्र में बरसात के चलते हुए जलभराव की समस्या को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम की टीम के साथ मिलकर सफाई अभियान चलाया और जलनिकासी की व्यवस्था कराई। उन्होंने कहा कि पौड़ी रोड पर एनएच विभाग की ओर से समय रहते नालियों की सफाई नहीं की गई, जिससे सड़क पर पानी भर गया था और राहगीरों को भारी परेशानी हो रही थी। उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर एनएच विभाग की लापरवाही पर कड़ी आपत्ति जताई और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। स्थानीय निवासी गजेंद्र मैठाणी ने कहा कि एनएच लोनिवि को कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन इस समस्या का समाधान नही हो पा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें