फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: बिजली की आंख मिचौली से परेशान हैं डांगचौरा क्षेत्र के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। कीर्तिनगर ब्लॉक के डांगचौरा के लोग लंबे समय से बिजली की आंख मिचौली से परेशान हैं। लोगों का कहना है कि अक्सर शाम चार बजे से छह बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। इसके अलावा दिन में भी कई बार बिजली गुल हो जाती है। साथ ही गांव में समारोह या शादी विवाह के दौरान भी अक्सर बिजली काट दी जाती है। जिससे उन्हें भारी परेशानियों का समाना करना पड़ता है।
विज्ञापन

डांगचौरा के कुलदीप डोभाल, सर्वाेत्तम कुमार, मंथा लाल, विक्रम पडियार आदि का कहना है कि प्रतिदिन डांगचौरा क्षेत्र से लगे डागर, अकरी, बारजुला पट्टी के गांवों में अक्सर बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। इसके कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसका असर स्थानीय व्यापारियों पर भी पड़ रहा है। कहा कि इस संदर्भ में अधिकारियों के समक्ष कई बार समाधान की मांग की गई है। बावजूद, स्थिति जस की तस बनी हुई है। यदि जल्द ही इस समस्या से निजात नहीं मिलती है तो क्षेत्र के उपभोक्ता ऊर्जा निगम के खिलाफ आंदोलन करेंगे।


डांगचौरा बाजार में बिजली पोल दे रहा दुर्घटना को आमंत्रण

श्रीनगर। डांगचौरा बाजार में बिजली का पोल कई महीनों से तिरछा हो रखा है, जो कभी भी दुर्घटना का कारण बन सकता है। स्थानीय लागों को किहना है कि कई बार विभाग को इस संदर्भ में अवगत करा दिया गया है, लेकिन पोल को सीधा करने या बदले जाने को लेकर विभाग गंभीर नहीं है। कहा यदि इसके इस पोल से कभी कोई दुर्घटना होती है तो ऊर्जा निगम इसका जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन


ऊर्जा निगम के एसडीओ कीर्तिनगर अनिल ने बताया कि बिजली की कटौती फॉल्ट आने या उपभोक्ताओं की शिकायत की मेंटेनेंस को ठीक करने के दौरान ही की जाती है। सेमला में बन रहे 33 केवी के विद्युत सब स्टेशन के शुरू होने पर बिजली की समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा। कहा, डांगचौरा में तिरछे बिजली के पोल को कई बार बदलने का प्रयास किया गया , लेकिन इसमें स्थानीय लोगों का सहयोग नहीं मिल पा रहा है। जिस कारण दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें