फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: नई टाउनशिप के विरोध में उतरे लोग, डीएम को ज्ञापन भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। नगर निगम क्षेत्र के नकोट गूंठ क्षेत्र में नई टाउनशिप विकसित किए जाने की योजना का स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं। रविवार को जन चेतना समिति के बैनर तले आयोजित बैठक में स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी को विरोध का ज्ञापन भी भेजा है।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष मनमोहन सिंह नेगी ने कहा कि सरकार ने नकोट गूठ वार्ड 40 जिसमें राजस्व ग्राम दिगोली, धनचाड़ा, नकोट व अन्य क्षेत्र शामिल हैं को मिलाकर टाउनशिप विकसित करने की योजना बनाई है। जिससे पूरा क्षेत्र प्रभावित होगा तथा विस्थापन व पलायन की समस्या हो जाएगी। ग्राम दिगोली, धनचाड़ा, नकोट व अन्य क्षेत्र की 40% जनसंख्या का मुख्य रोजगार पशुपालन है।
इससे गोचरण व भेड़, बकरी पालन प्रभावित होगा। वही क्षेत्र के 40% ग्रामीण कृषि भूमि से होने वाली आय पर निर्भर है, वही 20% ग्रामीण भूमिहीन है। जिनकी आजीविका मनरेगा से होने वाली आय है। इससे लोगों के जीवन और आजीविका पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। इसके अलावा टाउनशिप के लिए पेड़ पौधे कटने से पर्यावरण को खतरा हो जाएगा। उन्होंने सरकार से नई टाउनशिप योजना की कार्यवाही को रोकने की मांग की है।
विज्ञापन


-
सफाई व्यवस्था ठीक न होने पर रोष जताया

श्रीनगर। समिति की बैठक में लोगों ने नगर निगम की ओर से नालियों के गंदे पानी के निस्तारण व सफाई की व्यवस्था ठीक न होने पर रोष जताया। इसके अलावा स्ट्रीट लाइट लगाए जाने, नगर निगम का कूड़ा उनके क्षेत्र में डंप न करने की मांग की। मौके पर कुंवर सिंह, विनोद सिंह, उत्तम सिंह, चंद्रमोहन सिंह नेगी, सुशील सिंह नेगी, लक्ष्मी देवी, सरस्वती, कुसुम देवी, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें