फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: गुलदार प्रभावित खांड्यूसैंण में लोगों को दिखाई दे रहा गुलदार

Sat, 07 Nov 2026 06:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
लोग अपने बच्चों को शाम ढलते ही कमरों में कर रहे हैं बंद
विज्ञापन

पौड़ी। मुख्यालय से सटे गुलदार प्रभावित खांड्यूसैंण में लोगों को वन्यजीवों का खतरा बना हुआ है। क्षेत्र में गुलदार लगातार दिखाई दे रहा है जबकि खांड्यूसैंण के बाजार क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटें नहीं हैं। लोग अपने बच्चों को शाम ढलते ही कमरों में बंद कर रहे हैं।
पौड़ी - देवप्रयाग राज्य राजमार्ग पर बसे खांड्यूसैंण में बीते 3 नवंबर को गुलदार ने चार साल की मासूम पर हमला कर उसे मार डाला था। इस घटना से क्षेत्र में आज भी गुलदार की दहशत बरकरार है। लोगों को बच्चों की सुरक्षा की चिंता सता रही है। बताया कि शाम ढलते ही बच्चों को कमरे में बंद करना पड़ रहा है। बाजार क्षेत्र में बिजली के खंबे तो हैं लेकिन उनमें स्ट्रीट लाइटें नहीं हैं। कुछ जगहों पर सोलर लाइटें हैं जिनमें कुछ बंद पड़ी हुई हैं। बताया कि प्रशासन ने दो तीन सोलर लाइटें गुलदार की घटना होने के बाद लगा दी हैं। लेकिन बंद पड़ी लाइटों का समाधान नहीं हो पाया।
विज्ञापन


क्या कहते हैं लोग
- बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े छह बजे बाजार से करीब सौ मीटर दूर बंतापानी में एक बाइक सवार को सड़क पर ही गुलदार दिखाई दिया था। क्षेत्र में अक्सर गुलदार दिखाई दे रहे हैं।
- दरबान सिंह, स्थानीय निवासी।

- गुलदार के भय से बाजार पांच बजे ही बंद होना शुरू हो रहा है। बाजार में मुख्य सड़क पर कहीं भी स्ट्रीट लाइट नहीं है। ऐसे में जानवरों का और भी खतरा बना हुआ है। - राेशन जुयाल, स्थानीय निवासी।

- घर के पास ही 3 नवंबर को गुलदार की घटना हुई थी। तब से बच्चों को शाम ढलते ही कमरे में बंद कर रहे हैं। सड़क पर घर सटे होने के बावजूद भी स्ट्रीट लाइटों का अभाव है। दो साल से प्रधान को स्ट्रीट लाइट बदलवाने को बोला था, आज तक भी लाइट बंद पड़ी हुई है। - परवेश्वरी देवी, स्थानीय निवासी।
विज्ञापन



- प्रभावित क्षेत्र में 12 कैमरा ट्रैप, दो विभागीय शूटरों के साथ दो निजी शिकारियों को मदद के लिए तैनात किया है। क्षेत्र में पिंजरे भी लगाए गए हैं। क्षेत्र में गश्त भी की जा रही है। उम्मीद है कि जल्द टीम को सफलता मिलेगी। - राखी जुयाल, एसडीओ वन विभाग पौड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें