अवकाश प्राप्त कर्मचारी विकास संगठन (श्रीनगर) के सदस्यों ने अपनी पेंशन से 51 हजार रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष में कोरोना महामारी से लड़ने के लिए दिए है। वहीं लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड श्रीनगर के सभी अधिकारी/कर्मचारियों ने एक दिन का वेतन कोरोना पीड़ितों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराया है। अधिशासी अभियंता दिनेश बिजल्वाण ने इस संबंध में कोषागार को पत्र भेजा है। संवाद