पौड़ी। शरदोत्सव के तहत आयोजित वार्डों की फुटबाल प्रतियोगिता में वार्ड तीन, चार व आठ विजेता रहे। नगर पालिका की ओर से कंडोलिया मैदान में आयोजित पहला मैच वार्ड पांच व तीन के बीच खेला गया। वार्ड तीन ने शुरूआत से ही आक्रमक खेलते हुए एक के बाद एक कुल दो गोल कर वार्ड पांच को परास्त किया। दूसरा मैच वार्ड चार व 11 के हुआ, जिसमें वार्ड चार ने भी दो गोल कर मैच जीत लिया। तीसरा मैच वार्ड आठ व 10 के बीच खेला गया। इसमें वार्ड आठ ने तीन गोल कर अगले राउंड में जगह बनायी।