श्रीनगर। भाजपा के जिला महामंत्री गणेश भट्ट व भाजपा मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल ने सोशल मीडिया पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री के लिए डाली भ्रामक व आपत्तिजनक पोस्ट के खिलाफ कोतवाली श्रीनगर में तहरीर दी है। उन्होंने पोस्ट डालने वाले व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कहा कि इस पोस्ट के माध्यम से उनकी राजनीतिक छवि को धूमिल करने के साथ ही भ्रामक स्थिति बनाकर माहौल को खराब करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि फेसबुक पर डाली गई इस पोस्ट को शेयर करने वाले व गलत कमेंट लिखने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई हो।