फोटो
पौड़ी। हरिद्वार में आयोजित 21वीं प्रादेशिक अनुसंधान प्रतियोगिता में पौड़ी पुलिस टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। पौड़ी टीम ने दो स्वर्ण व एक रजत पदक जीते है। हरिद्वार में 17 से 19 जनवरी तक यह 21वीं प्रादेशिक वैज्ञानिक अनुसंधान प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें पौड़ी पुलिस की टीम ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में टीम प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप बिष्ट के नेतृत्व में टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में एविडेंस हैंडलिंग पैकेजिंग और फाॅरवर्डिंग प्रतियोगिता में अपर उपनिरीक्षक कैलाश कड़ाकोटी ने स्वर्ण पदक व जावेद खान ने रजत पदक जीता। जबकि घटनास्थल में निरीक्षण में आरक्षी सज्जन सिंह पदक हासिल किया। एएसपी जया बलूनी ने पौड़ी पुलिस टीम के बेहतर प्रदर्शन पर खुशी जताई है। संवाद