फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में पौड़ी शामिल

Mon, 03 Apr 2017 09:33 PM IST
/ब्यूरो/ अमर उजाला, पौड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में देश के आठ राज्यों में से उत्तराखंड के पौड़ी और पिथौरागढ़ जिले को शामिल किया गया है। इनके अलावा औरंगाबाद (महाराष्ट्र), बेलागवी (कर्नाटक), चमराजनगर (कर्नाटक), गोमती (त्रिपुरा), जलना (महाराष्ट्र), कोपाल  (कर्नाटक) का नाम भी शामिल है। अब 21 अप्रैल को दिल्ली में होने जा रहे प्रोग्राम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोनों जिलों को सर्वश्रेष्ठ अवार्ड से सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन


पिछले दिनों केंद्र सरकार की एक टीम जायजा लेने के लिए पौड़ी और पिथौरागढ़ पहुंची, जहां टीम ने खेतों का निरीक्षण किया। ड्रोन के माध्यम से फोटो खींचे व वीडियोग्राफी की। पहाड़ में विपरीत परिस्थितियों के बावजूद किसानों को खेती करने के लिए प्रेरित करना इन जिलों के लिए चुनौती माना गया। यही कारण है कि दोनों जिलों का नाम प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में शामिल किया गया है।

पौड़ी इसलिए रहा टॉप आठ में
जिले में पिछले 10 साल के दौरान खरीफ की फसल में 5228 किसानों ने खेती का बीमा करवाया था। 2016-17 में बीमित किसानों की संख्या 6340 पहुंच गई। वहीं रबी की फसल करने वाले 4653 किसानों का प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा करवाया गया। एक साल में 10993 किसानों का बीमा करवाने पर इसे बड़ी उपलब्धि माना गया है। जलवायु परिवर्तन, मौसम की मार व आपदा के बावजूद किसानों को खेती के लिए प्रेरित करने के लिए जिले को टॉप आठ की सूची में रखा गया है।
विज्ञापन



यह गर्व की बात है कि कृषि क्षेत्र में जिले ने देश में नाम रोशन किया है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की बुकलेट में उत्तराखंड से पौड़ी व पिथौरागढ़ जिले का नाम आया है।
विज्ञापन

-विजय कुमार जोगदंडे, मुख्य विकास अधिकारी, पौड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें