जिलों से अकसर सामान्य रोग से पीड़ित मरीज को श्रीनगर भेज दिया जाता है। अन्य दिनों में तो बेस अस्पताल में इलाज हो जाता है, लेकिन इन दिनों कोरोना संक्रमण के चलते मरीजों को वाहन से लेकर उपचार के लिए भटकना पड़ रहा है। बेस अस्पताल के कोविड-19 अस्पताल बनने की वजह से सारा दबाव संयुक्त अस्पताल पर आ गया है। संयुक्त अस्पताल के सर्जन डा. लोकेश सलूजा ने बताया कि रुद्रप्रयाग और चमोली से सामान्य मरीजों को यहां भेज दिया जाता है, जबकि उनका उपचार वहीं हो सकता है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. दिनेश सेमवाल का कहना है कि जिला अस्पताल में कैथेटर लगाया जा सकता था। यह देखा जाएगा कि सामान्य समस्याओं में मरीज को श्रीनगर न भेजा जाए।