श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि के प्लेसमेंट एवं काउंसलिंग सेल की पहल पर एचडीएफसी बैंक की ओर से प्लेसमेंट ड्राइव चलाई गई। इस मौके पर 50 से अधिक छात्र-छात्राएं साक्षात्कार की प्रक्रिया में शामिल हुए, जिसमें से 33 छात्र-छात्राओं को शॉर्टलिस्ट किया गया। अब इनका अंतिम चरण का साक्षात्कार ऑनलाइन होगा। विवि के कॉमर्स विभाग सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बीकॉम, एमकॉम, एमबीए, एमए, बीए के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। विवि के कुलसचिव व प्लेसमेंट सेल के चेयरपर्सन प्रो. आरके ढोडी ने कहा कि इस सत्र का यह पहला प्लेसमेंट ड्राइव है, आगे की प्लेसमेंट के लिए कंपनियों को आमंत्रित किया जाएगा। आयोजन में प्लसमेंट सेल की ज्योति नेगी सहित अन्य कर्मियों को विशेष सहयोग रहा।