फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम सभा पाबौ के सामुदायिक शौचालय को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत पाबौ के सामुदायिक शौचालय को राष्ट्रीय पुरस्कार पर तीसरा पुरस्कार मिला है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पुरस्कार की घोषणा की। ऑनलाइन वेबिनार के माध्यम से आयोजित सम्मान समारोह में जिला मुख्यालय पौड़ी में प्रभारी जिलाधिकारी आशीष भट्टगाई ने ग्राम प्रधान को यह पुरस्कार दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला मुख्यालय पौड़ी में ऑनलाइन वेबिनार के माध्यम से स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के पुरस्कारों की घोषणा हुई। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि जनपद पौड़ी में ग्राम पंचायत पाबौ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय पुरस्कार दिया गया है। उन्होंने स्वजल विभाग, ग्राम पंचायत व ग्रामीणों का शुभकामनाएं दी। मुख्यालय पौड़ी में वेबिनार से जुड़े ग्राम प्रधान पाबौ हरेंद्र सिंह को प्रभारी जिलाधिकारी पौड़ी व सीडीओ आशीष भट्टगाई ने अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। साथ ही पाबौ बाजार समिति के सचिव नरेंद्र सिंह रावत को भी सम्मानित किया गया। वेबिनार में केंद्रीय राज्यमंत्री रतन लाल कटारिया, परियोजना प्रबंधक स्वजल दीपक रावत, जिला पंचायतराज अधिकारी एमएम खान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

-------------------------------------
मनोहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें