फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: पाबौ बाजार का वैज्ञानिकों की रिपोर्ट के बाद होगा ट्रीटमेंट

Sun, 13 Sep 2026 06:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंत्री डॉ. रावत ने किया भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण
विज्ञापन

पाबौ। मुख्य बाजार में लगातार बढ़ रहे भू-धंसाव और भूस्खलन के खतरे का संज्ञान लेते हुए मंत्री डॉ. धन सिंह रावत रविवार को प्रभावित क्षेत्र के निरीक्षण के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पीडब्ल्यूडी, राजस्व विभाग के अधिकारियों और स्थानीय लोगों के साथ प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति की जानकारी ली।
मंत्री डॉ. रावत ने कहा कि बाजार में भू-धंसाव की स्थिति को देखते हुए खतरा बना है। उन्होंने बताया कि प्रभावित क्षेत्र की वास्तविक स्थिति और भू-धंसाव के कारणों का वैज्ञानिक तरीके से आकलन कराने के लिए आईआईटी रुड़की और टीएचडीसी के वैज्ञानिकों से तकनीकी रिपोर्ट मांगी गई है। वैज्ञानिकों की रिपोर्ट और उनके सुझाव के आधार पर आगे की कार्ययोजना तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि बाजार को भूस्खलन की चपेट से बचाने के लिए जरूरी सुरक्षा एवं ट्रीटमेंट कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन

भूस्खलन से प्रभावित व्यापारी संजय कोठियाल ने बताया कि निरीक्षण के दौरान मंत्री ने व्यापारियों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा कि बाजार को सुरक्षित रखने के साथ ही इस बात का भी ध्यान रखा जाएगा कि प्रभावित व्यापारियों के रोजगार पर प्रतिकूल असर न पड़े।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग के सहायक अभियंता हर गोविंद सिया ने बताया कि आईआईटी रुड़की और टीएचडीसी के वैज्ञानिकों की स्वेलिंग व अन्य टेस्ट रिपोर्ट मिलने के बाद उसी के अनुरूप प्रभावित क्षेत्र के ट्रीटमेंट की योजना बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक रिपोर्ट के आधार पर ऐसे उपाय किए जाएंगे, जिससे बाजार को सुरक्षित रखने के साथ भू-धंसाव से होने वाले नुकसान को कम किया जा सके। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य भरत रावत,कर्मवीर भंडारी, गुलाब बिष्ठ, प्रवीण कोठियाल,राजेंद्र टम्टा, पूनम टम्टा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें