श्रीनगर। पशुपालकों को पौष्टिक पशु आहार उपलब्ध कराने के लिए साइलेज बोर्ड ने बिक्री व्यवस्था में बदलाव किया है।
विज्ञापन
अब पांच से अधिक दुधारु पशु रखने वाले वह पशुपालक भी समिति से खुले बाजार की दरों पर साइलेज (चारा) खरीद सकेंगे जिन्हें पहले सब्सिडी का लाभ नहीं मिलता था। अब तक समिति के माध्यम से चारा 3.60 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा था।
नई व्यवस्था के तहत निजी दर (जो नौ रुपये प्रति किलो से अधिक है) पर चारा खरीदने वालों को करीब 30 पैसे प्रति किलो का प्रोत्साहन दिया जाएगा। पहले सरकारी दर पर बिक्री करने वाली समितियों को इंसेंटिव मिलता था लेकिन अब निजी दर पर बिक्री को भी प्रोत्साहित किया जाएगा।
साइलेज उत्पादन एवं विपणन सहकारी संघ के राज्य निदेशक कुशलानाथ ने बताया कि वर्तमान में सरकार की ओर से साइलेज पर 60 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है। पहाड़ी क्षेत्रों में साइलेज के बैग का वजन लगभग 25 से 30 किलो और मैदानी क्षेत्रों में 80 किलो से अधिक होता है। संवाद