फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान को चार्ज न सौंपे जाने से आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड कीर्तिनगर की ग्राम पंचायत रिगोली मल्ली के ग्राम प्रधान को चार्ज न सौंपे जाने पर पूर्व प्रमुख ने आक्रोश जताया। कहा कि शपथ ग्रहण के पांच माह बाद भी प्रधान को चार्ज न दिए जाने से गांव में विकास कार्य प्रभावित हो रहे है।
विज्ञापन

कीर्तिनगर के पूर्व प्रमुख जेपी शाह ने कहा कि आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के चलते बाहरी क्षेत्रो से आने वाले प्रवासियों को गांव के स्कूल, पंचायत भवन आदि जगहों पर क्वारंटीन किया जा रहा है। जिसके लिए ग्राम प्रधानों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, लेकिन उनकी ग्राम पंचायत में प्रधान को अभी तक चार्ज नहीं दिया गया है। इसके बाद भी प्रधान अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है। पूर्व प्रमुख ने कहा कि यह लापरवाही और ग्राम पंचायत की उपेक्षा है। प्रमुख ने प्रशासन से प्रधान को शीघ्र चार्ज सौंपे जाने की मांग की है। वहीं प्रधान मुकेश ने कहा कि चार्ज न मिलने से कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। एडीओ (पंचायत) विकास खंड कीर्तिनगर गोपाल सिंह नेगी का कहना है कि चुनाव के बाद ग्राम पंचायतों का आडिट चल रहा था और उसके बाद लॉकडाउन शुरू हो गया। इससे पूर्व भी कई बार प्रधान को चार्ज लेने के लिए कहा गया था। अब शीघ्र ही प्रधान को चार्ज सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें