उत्तरांचल बिजली कर्मचारी संघ ने वेतन और प्रोत्साहन राशि का भुगतान न किए जाने पर आक्रोश जताया है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष जगतराम भट्ट ने उत्तराखंड पावर कार्पोरेशन के ईई को भेजे पत्र में कहा कि संविदा कर्मी अल्प वेतन पर निरंतर सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उनको समय पर वेतन और प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं किया जाता है। उन्होंने कहा कि कर्मियों को अभी तक जून का वेतन और प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं किया गया है।