फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ सहायक कर्मी बने अनुभाग अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
एचएनबी केंद्रीय गढ़वाल विवि में ग्रुप ए (लेबल-7) के कर्मचारियों को पदोन्नत कर दिया गया है। विवि में आठ सहायक कर्मी से अनुभाग अधिकारी बना दिए गए हैं। हालांकि सीआरआर (कैडर रिक्रूरमेंट रुल्स) को देखते हुए विवि संबंधित कर्मचारियों से शपथ पत्र भरवा रहा है। वहीं गढ़वाल विवि शिक्षणेतर कर्मचारी परिषद के महासचिव रविंद्र सिलवाल ने कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल से भेंटकर अन्य पदों पर प्रमोशन के लिए डीपीसी (विभागीय पदोन्नति समिति) की बैठक करवाने की मांग की।
विज्ञापन

मौजूदा समय में गढ़वाल विवि में शिक्षणेतर कर्मचारी/अधिकारी के पदों पर पदोन्नति प्रक्रिया चल रही है। ग्रुप ए के पदों के लिए गत जून में डीपीसी की बैठक हो चुकी है, लेकिन अभी तक इन पदों पर पदोन्नति नहीं हो पाई है। जबकि गत 20 जुलाई को ग्रुप बी (लेबल 7) में 4200 से 4600 ग्रेड पे के पदों पर प्रमोशन हेतु डीपीसी की बैठक हुई थी, जिनका परिणाम विवि ने मंगलवार को घोषित कर दिया। कुलसचिव प्रो. एनएस पंवार ने बताया कि 8 सहायक को अनुभाग अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया है। इधर, बुधवार को कर्मचारी परिषद के महासचिव सिलवाल ने कुलपति से वार्ता कर एलडीसी व कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों के प्रमोशन प्रक्रिया भी शुरू करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें