कीर्तिनगर तहसील में एसडीएम की तैनाती न किए जाने पर उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त किया है। कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर बुधवार (आज) से धरना प्रदर्शन शुरू करने के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा है।
मंगलवार को तहसीलदार को सौंपे ज्ञापन में उक्रांद कार्यकर्ताओं ने कहा कि तहसील में एसडीएम की तैनाती न किए जाने से आम लोगों व बेरोजगारों को समस्या से जूझना पड़ रहा है। काफी दिन पहले एसडीएम के अवकाश पर जाने से लोगों के महत्वपूर्ण कार्य समय पर नहीं हो पा रहे है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि एक ओर कोरोना संक्रमण से लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित है। ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व प्रमुख विजयंत सिंह निजवाला, सत्येंद्र भट्ट, मकान सिंह, रविदत्त बलोनी, सुंदरमणि डबराल, धूम सिंह नेगी व एडवोकेट अनिल गोदियाल आदि शामिल थे।