फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांति बनाए रखने के लिए निकाला फ्लैग मार्च

Sun, 12 Feb 2017 10:42 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पौड़ी
विज्ञापन
पौड़ी में फ्लैग मार्च निकालती पुलिस। - फोटो : amar ujala.
विज्ञापन
मतदान से पहले पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च निकालकर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। सीओ धन सिंह तोमर की देखरेख में आयोजित फ्लैग मार्च में होमगार्ड व पीआरडी जवानों ने हिस्सा लिया। सीओ तोमर ने बताया कि रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को बिना डर से मतदान करवाने के लिए प्रेरित करना है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रैली के दौरान अपील की गई है कि मतदाता किसी के बहकावे में न आएं। यदि किसी मतदाता को कोई मतदान करने के लिए डरा या धमकाता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस से की जाए। रैली श्रीनगर रोड से शुरू बस स्टैंड से शुरू होकर बस स्टैंड होते हुए माल रोड, पोस्ट आफिस रोड, पीडब्ल्यूडी, लोअर बाजार, बूचड़ वाली गली से होते हुए नगर पालिका के रास्ते बस स्टैंड में जाकर संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें