फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरी सेवाओं की आड़ में खुल रहीं अन्य दुकानें भी

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन में आवश्यक वस्तुओं के अलावा अन्य सामानों की दुकानें खुल रही हैं। वहीं कुछ विक्रेता लॉकडाउन में छूट की अवधि खत्म होने के बाद पिछले दरवाजों से सामान बेच रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते शासन ने आवश्यक वस्तुओं और सब्जियों की दुकान खोलने की अनुमति दी हुई है। इसके लिए सुबह सात से दोपहर एक बजे का समय निर्धारित किया है, लेकिन यह नियम टूटता नजर आ रहा है। शहर में किताबों, कपड़ों ओर मोबाइल फोन की दुकान खुल रही हैं। व्यापारी दुकान के आधे शटर खोलकर सामान बेच रहे हैं। यहां तक कि प्रतिष्ठान के अंदर उनके कर्मचारी काम कर रहे हैं।
वहीं कई ऐसे व्यापारी हैं, जिनके प्रतिष्ठान के साथ ही आवास हैं। व्यापारी चोरी-छिपे सामान बेच रहे हैं। इसके अलावा कई ऐसे व्यापारी हैं, जिन्होंने जरूरी सामान दिखाने के लिए रखे हैं। जबकि वह बेच दूसरा माल रहे हैं। एक युवा व्यापारी ने नाम न बताने की शर्त पर रोष जताया कि लॉकडाउन की वजह से अधिकांश व्यापारी घर पर बैठे हैं। सारा व्यापार ठप है। उनकी आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। ऐसे में कई व्यापारी अपनी दुकान चला रहे हैं। इससे नियमों का पालन करने वाला व्यापारी आहत हैं। इधर, एसडीएम दीपेंद्र नेगी ने बताया कि टीम को जांच करने के लिए कह दिया गया है। संबंधित के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें