फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: 1957 में पौड़ी पालिका के पहले अध्यक्ष बने ओतार सिंह रमोला अब हिमानी नेगी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। जिला मुख्यायल पौड़ी पालिकाध्यक्ष के 68 साल के इतिहास में पहली महिला अध्यक्ष के रूप में हिमानी नेगी निर्वाचित हो गई हैं। नगर पालिका पौड़ी में पहला अध्यक्ष 1957 में निर्वाचित हुआ। अविभाजित उत्तर प्रदेश में जिला मुख्यालय पौड़ी की नगर पालिका के पहले चुनाव 1957 में पहले अध्यक्ष कैप्टन (से.नि) ओतार सिंह रमोला निर्वाचित हुए। वे 15 जनवरी 1957 से 21 दिसंबर 1958 तक पौड़ी पालिका के अध्यक्ष रहे। पौड़ी पालिका वर्ष 1970-88 तक लगातार 18 वर्षों तक प्रशासकों के हवाले रही। इन 18 सालों में कुल 11 प्रशासकों ने पालिका पर राज किया। पौड़ी पालिका में 1970 से लेकर मौजूदा समय तक की विभिन्न अवधियों में कुल 28 प्रशासक तैनात हो चुके हैं। जबकि पौड़ी पालिकाध्यक्ष के इतिहास में 14 अध्यक्ष रहे।
विज्ञापन



राज्य बनने के बाद पौड़ी में छह अध्यक्ष व छह प्रशासक हुए



राज्य बनने के बाद 2003 से 2007 तक यशपाल बेनाम पहले निर्वाचित अध्यक्ष हुए। वे 2013 से 2023 तक लगातार दो बार अध्यक्ष रहे। राजेंद्र प्रसाद टम्टा निर्वाचित और भूमा देवी व गणेश नेगी कार्यवाहक अध्यक्ष रहे। जबकि विभिन्न अवधियों में कुल छह प्रशासक भी तैनात रहे। पौड़ी पालिका के इतिहास में सर्वाधिक तीन बार अध्यक्ष बनने वाले एकलौते नेता यशपाल बेनाम हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें