फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 दिन में नौकरी ज्वाइन नहीं की तो नियुक्ति रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। केंद्र शासित जम्मू कश्मीर में सरकारी नौकरी में नियुक्ति के 21 दिन तक अगर उम्मीदवार ज्वाइन नहीं करेगा तो उसकी नियुक्ति को रद्द कर दिया जाएगा। सामान्य प्रशासनिक विभाग की तरफ से इस संबंध में सर्कुलर जारी किया गया है।
विज्ञापन

सर्कुलर के तहत नियुक्ति आदेश में रद्द खंड भी शामिल होगा। प्रशासनिक सचिवों से कहा गया है कि वह नियुक्ति में इस शर्त को शामिल करे। सरकार ने पाया है कि 14 दिसंबर 2019 को प्रदेश में इस संबंध में सर्कुलर जारी किए जाने के बावजूद भी कई प्रशासनिक सचिव इसको अमल में नहीं ला पाए हैं। प्रशासनिक सचिवों से कहा गया है कि वह सर्कुलर का कड़ाई से पालन करवाएं। बिना किसी नोटिस के 21 दिन तक ज्वाइन न करने वालों की नियुक्ति को रद्द कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें