फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीसीएस सिस्टम लागू किए जाने का किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
महाविद्यालयों में सीबीसीएस सिस्टम लागू किए जाने के विरोध में एनएसयूआई मुखर हो गई है। एनएसयूआई ने महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं को करियर काउंसिलिंग की सुविधा दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित एनएसयूआई की बैठक में उत्तराखंड सह-प्रभारी सिया मिनोचा ने कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। मिनोचा ने कहा कि जल्द ही प्रदेशभर के महाविद्यालयों में महिला सशक्तिकरण पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कहा कि मानव संसाधन मंत्रालय ने कॉलेजों में सीबीसीएस सिस्टम लागू किया है, जिससे छात्र-छात्राओं को समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। कहा कि जल्द ही सीबीसीएस सिस्टम का प्रदेशभर में विरोध किया जाएगा। प्रदेश सचिव मोहित सिंह ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। इस अवसर पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष आशीष नेगी, छात्रसंघ सचिव गोपाल नेगी, अंकित सुंदरियाल, संजना गुजराल, रोहित नेगी, नीरज पंत आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें