फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: युवा संसद में विपक्ष ने बेरोजगारी, प्रदूषण, भू -कानून के मुद्दों पर किए तीखे सवाल

Fri, 21 Nov 2025 04:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
राजकीय व्यावसायिक कालेज में युवा संसद में प्रतिभाग करते छात्र छात्राएं- स्रोत कालेज।
विज्ञापन
पाबौ। राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय बनास पैठाणी में युवा संसद का आयोजन किया गया। काॅलेज सभागार में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. विजय कुमार अग्रवाल व प्रभारी प्राचार्य डॉ. कुमार गौरव जैन ने किया। उन्होंने छात्राें को युवा संसद के उद्देश्य और स्थापना की जानकारी दी। इस दौरान छात्रों से बेरोजगारी, प्रदूषण, भू-कानून, पलायन व कृषि से संबंधित प्रश्नोत्तरी की गई। शिक्षाविदों ने छात्रों की शंकाओं का तर्कों के साथ समाधान किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सत्तारूढ़ दल की ओर से छात्र अंकित, शिवशंकर, विवेक, स्नेहा, महावीर व सूरज सिंह ने प्रतिभाग किया। जबकि विपक्ष में छात्रा तनिशा, कृतिका़, निकिता, सागर, आरुषि व नैना ने बेरोजगारी, प्रदूषण, भू-कानून मुद्दों पर पक्ष के समक्ष प्रश्न किए। विपक्ष के तर्कपूर्ण प्रश्नों व दृष्टिकोण ने सभी को प्रभावित किया। कार्यक्रम का संचालन साहिल और देवेंद्र ने किया। इस मौके पर कार्यक्रम समन्वयक डॉ. कल्पना रावत, डॉ. उर्वशी, डॉ. दिनेश रावत, डॉ. पुनीत चंद्र वर्मा, डॉ. आलोक सिंह, डॉ. प्रकाश फोंदणी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें