फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: युवा संसद में विपक्ष के पदाधिकारियों ने सत्ता पक्ष से किए तीखे सवाल

Wed, 26 Nov 2025 11:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
देवप्रयाग महाविद्यालय में राजनीति विज्ञान विभाग की पहल पर आयोजित किया गया युवा संसद कार्यक्रम

देवप्रयाग। ओंकारानन्द सरस्वती राजकीय महाविद्यालय, देवप्रयाग में राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि देवप्रयाग नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष ममता देवी ने राजनीति में युवाओं की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा युवाओं को स्वच्छ राजनीति के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन




कार्यक्रम के दौरान, विभिन्न छात्र-छात्राओं ने संसदीय कार्यप्रणाली को दर्शाते हुए सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के प्रमुख पदाधिकारियों की भूमिका का निर्वहन किया। लोक सभा अध्यक्ष की भूमिका निभाते हुए पूजा चौहान ने संसद की कार्यवाही शुरू की। आर्यन दीप ने प्रधानमंत्री की भूमिका में सदन को संबोधित किया। विपक्ष की भूमिका निभा रहे छात्र सांसदों द्वारा समसामयिक मुद्दों एवं राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर तीखे प्रश्न किए गए। सत्ता पक्ष के मंत्रियों, जिनमें रक्षा मंत्री मुस्कान, गृह मंत्री काजल, शिक्षा मंत्री कुंजना, वित्त मंत्री आरती, और कृषि मंत्री कंचन शामिल थे, ने इन प्रश्नों का यथोचित उत्तर दिया। प्रश्नोत्तर काल के पश्चात अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही समाप्त करने की उद्घोषणा की। युवा संसद में सक्रिय रूप से प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र-छात्राओं का मुख्य अतिथि ममता देवी एवं प्राचार्य डॉ. नर्वदेश्वर शुक्ला द्वारा उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम की संयोजिका अर्चना धपवाल ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा इकरा खान ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें