फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा के नए रास्ते खोलेगा ऑनलाइन प्लेटफार्म : निशंक

विज्ञापन
गढ़वाल विवि में हुई ऑन लाइन राष्ट्रीय कार्यशाला - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
गढ़वाल विवि में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यशाला को मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने वीडियो संदेश के जरिए संबोधित किया। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के बीच गढ़वाल विवि का ऑनलाइन कार्यक्रम यहां एक नया प्रयोग है, जो कि शिक्षा और विचारों के आदान-प्रदान के लिए नए रास्ते खोलेगा। इस ऑनलाइन कार्यशाला में देशभर के 24 विश्वविद्यालयों के 286 छात्र-छात्राओं व प्रोफेसर ने भाग लिया।
विज्ञापन

मंगलवार को गढ़वाल विवि में ‘डॉ आंबेडकर संवैधानिक मूल्य, सामाजिक न्याय और शिक्षा’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान एमएचआरडी ने कहा कि गढ़वाल विवि का यह अभिनव प्रयास देश भर में एक नई उमंग, उल्लास और उत्साह को जागृत करेगा। यह कार्यक्रम देश भर के विवि में पूरे साल चलेगा। इस दौरान कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नोटियाल ने संकट की घड़ी में ऑनलाइन कार्यशाला को छात्रों के लिए उपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि आगे भी छात्र ऑनलाइन शैक्षिक माध्यमों से जुड़ेंगे तो यह भविष्य के लिए भी अच्छा संकेत होगा। मुख्य वक्ता महात्मा गांधी केंद्रीय विवि मोतिहारी, बिहार के कुलपति प्रो. संजीव शर्मा ने कहा कि डॉ. आंबेडकर का सामाजिक न्याय का सिद्धांत आज भी हमारे संविधान का प्राथमिक लक्ष्य है। लखनऊ विवि की डॉ. किरण लता डंगवाल ने कहा कि डॉ. आंबेडकर शिक्षा के बहुत बड़े हिमायती रहे है। बाबा साहेब ने शिक्षा को बदलाव और समानता लाने का हथियार माना। कार्यक्रम का संचालन डा. सीमा धवन ने किया। कार्यशाला मे उत्तराखंड के अलावा देश भर के 24 विश्वविद्यालयों के 286 छात्र शामिल हुए। कार्यक्रम में एससीईआरटी नई दिल्ली की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. तनु भारती , राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. एमएम सेमवाल , प्रो. महावीर नेगी, डॉ. प्रशांत कंडारी, प्रो. महावीर नेगी, डॉ. नितिन सती, डॉ. अरुण शेखर बहुगुणा, डॉ. आरएस फरतियाल, प्रो. राकेश कुँवर, प्रो. आरएस नेगी, डॉ. जेपी भट्ट, डॉ. सर्वेश उनियाल, डॉ. ज्योति तिवाड़ी आदि मौजूद थे।
दूरस्थ क्षेत्रों के लिए ऑनलाइन वर्कशॉप बहुत अच्छा प्रयास है। यह एक बिल्कुल नया अनुभव था हमारे लिए, जिससे काफी कुछ सीखने को मिला। -कमलेश, छात्र, राजकीय महाविद्यालय लोहाघाट, पिथौरागढ़
विज्ञापन

ऑनलाइन वर्कशॉप से मंत्री जुड़ रहे हैं। ख्यातिप्राप्त प्रोफेसर से रूबरू होेने का मौका मिल रहा है। हमें भी उनसे सवाल पूछने का अवसर मिला। छात्रों के लिए यह बहुत उपयोगी है। नग नारायण उपाध्याय, छात्र, एसआरटी परिसर गढ़वाल विवि
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें