हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के तृतीय, पंचम, सप्तम, नवम सेमेस्टर (स्नातक प्रथम सेमेस्टर व बीएड, एमएड पाठ्यक्रमों को छोड़कर) के परीक्षा आवेदन फॉर्म 15 अक्तूबर से ऑनलाइन भरे जाएंगे। परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर निर्धारित की गई है। जबकि विलंब शुल्क 1000 रुपये के साथ एक से पांच नवंबर तक परीक्षा फॉर्म भरे जा सकेंगे। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. जेएस चौहान ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि विवि के परिसरों और संबद्ध कॉलेजों में सीबीसीएस प्रणाली तथा एनईपी के तहत विभिन्न पाठ्यक्रमों की विषम सेमेस्टर की परीक्षा के लिए ऑनलाइन परीक्षा फाॅर्म भरने की तिथि घोषित की गई है। उन्होंने कहा कि छात्र निर्धारित तिथि तक परीक्षा फार्म भर सकते हैं। और अधिक जानकारी विवि की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं। संदाद