श्रीनगर। तहसील कीर्तिनगर के ग्राम पंचायत मंगसू में श्रीनगर जल विद्युत परियोजना की शक्ति नहर में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। थाना प्रभारी कीर्तिनगर देवराज शर्मा ने बताया कि शनिवार को ओमप्रकाश घिल्डियाल (65) पुत्र स्व. प्रेमानंद घिल्डियाल ग्राम सांक्रो पट्टी चौरास जिला टिहरी गढ़वाल निवासी नहर किनारे टहलते समय पैर फिसलने से नहर में गिर गया। सूचना पर पहुंचे स्थानीय लोगों और एसडीआरएफ श्रीनगर और पुलिस टीम कीर्तिनगर ने ओमप्रकाश को नहर से बाहर निकाला। परिजनों की मदद से उसे निजी वाहन से उपचार के लिए बेस अस्पताल श्रीकोट पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक विरेंद्र बिष्ट व कांस्टेबल हरीश आदि शामिल थे। संवाद