फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: दो ट्रकों की टक्कर में एक चालक की मौत

Tue, 24 Nov 2026 07:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी,
विज्ञापन

देवप्रयाग। ऋषिकेश बदरीनाथ राजमार्ग पर गंगा दर्शन होटल के समीप ट्रकों की आपसी टक्कर में एक ट्रक चालक गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी, बागी पहुंचाया जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि सोमवार रात देवप्रयाग से 3 किमी आगे ऋषिकेश मार्ग पर आगे चल रहे ट्रक से पीछे चल रहे ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कुलदीप कुमार (38) पुत्र भगत सिंह धौलपुर, मुखियों का मोहल्ला, सरमुर्क्तेश्वर, हापुड़ जिला गाजियाबाद उत्तर प्रदेश गम्भीर घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक कुलदीप को ट्रक से निकालकर सीएचसी बागी पहुंचाया। चालक कुलदीप ने पुलिस को बताया कि वह रेलवे का सामान जनासू, श्रीनगर पहुंचाकर ऋषिकेश लौट रहा था। वाहन के बेकाबू होने से वह आगे चल रहे ट्रक से टकरा गया। प्रभारी निरीक्षक चौहान ने बताया कि घायल चालक कुलदीप की मंगलवार तड़के उपचार के दौरान सीएचसी में मृत्यु हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें