फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: फूलदेई पर्व के अंतिम दिन फुल्यारियों को दी गई विदाई

Tue, 14 Apr 2026 06:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर/देवप्रयाग। श्रीनगर व देवप्रयाग सहित आसपास के क्षेत्रों में फूलदेई पर्व का हर्षोल्लास के साथ समापन हुआ। इस मौके पर फुल्यारों ने सबसे पहले मंदिरों में पुष्प अर्पित कर सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। उत्तराखंड का लोकपर्व फूलदेई चैत्र मास की संक्रांति से शुरू होकर पूरे महीने चलने वाला बसंत का उत्सव है। मंगलवार को पर्व के अंतिम दिन फुल्यारियों का परंपरागत पूजन कर उन्हें उपहार के साथ विदाई दी गई। इस दौरान क्षेत्र में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उत्सव का माहौल बना रहा। समापन दिवस पर घर-घर में फुल्यारों को चुनरी ओढ़ाकर पूजन किया गया। उन्हें पूरी, पकौड़ी और मिठाइयों का प्रसाद और दक्षिणा दी गई। कई स्थानों पर फुल्यारों ने सात बार घरों की देहरी लांघकर वास्तु दोष निवारण और खुशहाली की कामना की। साथ ही उन्होंने गृह स्वामियों को आशीर्वाद देते हुए परिवार की उन्नति और सुख-समृद्धि की मंगलकामना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें