फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ोविड अस्पताल श्रीनगर के आईसीयू में वृद्धा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल के आईसीयू में भर्ती एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। उक्त महिला रेपिड टेस्ट में पॉजिटिव पाई गई थी। अब तक मेडिकल कॉलेज में कोरोना संक्रमित 6 मरीजों की विभिन्न वजहों से मौत हो चुकी है। वहीं, एनआईटी (राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान) उत्तराखंड के 3 कर्मचारियों समेत 8 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। एनआईटी दो दिन सील रहेगी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में शनिवार सुबह एक 78 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मृतका श्रीनगर के गोला बाजार के समीप की रहने वाली थी। तबियत खराब होने पर उसको 9 सितंबर की शाम बेस अस्पताल लाया गया। मेडिकल कॉलेज के पीआरओ अरुण बडोनी ने बताया कि रेपिड टेस्ट में पॉजिटिव आने पर उसे कोविड अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। जहां उसने शनिवार को दम तोड़ा। मृतका ब्लड प्रेशर और मधुमेह की समस्या से पीड़ित थी।
इधर, एनआईटी उत्तराखंड में तीन कर्मचारियों (दो सुरक्षा गार्ड व एक हॉस्टल मैट्रर्न) के कोरोना पॉजिटिव निकलने पर संस्थान को दो दिन सील करने का निर्णय लिया गया है। एनआईटी के निदेशक प्रो. श्याम लाल सोनी ने बताया कि सैनिटाइजेशन के लिए रविवार और सोमवार को संस्थान बंद रहेगा। इसके बाद दोबारा से कर्मचारियों के सैंपल लिए जाएंगे। बता दे कि एनआईटी के एक कर्मचारी की दादी के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद संस्थान में कर्मचारियों को सोमवार से शुक्रवार तक (7 से 11 सितंबर तक) वर्क फ्रॉम होम के आदेश दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सिटी रिस्पांस टीम के प्रभारी बलवंत सिंह ने बताया कि शनिवर को शहर में 49 सैंपल लिए गए।
जारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें