फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: सड़कों की पैच मरम्मत का अधिकारियों ने लिया जायजा

Sun, 04 Oct 2026 04:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जनपद की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए लोनिवि और पीएमजीएसवाई के विभिन्न खंडों की ओर से पैच मरम्मत और सड़क सुधार का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान अधिकारियों ने विभिन्न मोटर मार्गों का निरीक्षण कर किए गए कार्यों की स्थिति देखी।
विज्ञापन

संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात ने प्रांतीय खंड के कनिष्ठ अभियंता नरेंद्र डंडरियाल के साथ पौड़ी-खोलाचौरी और पौड़ी-कालेश्वर मोटर मार्ग का जायजा लिया। इस दौरान करीब 20 स्थानों पर किए गए पैच कार्यों की स्थिति देखी गई। उन्होंने संबंधित विभाग को आवश्यक सुधार कराने के निर्देश दिए।
कोटद्वार एसडीएम संदीप कुमार ने लोनिवि अधिकारियों के साथ कौड़िया-मोटाढाक और कोटद्वार-मवाकोट-कण्वाश्रम मोटर मार्गों का निरीक्षण किया। कौड़िया-मोटाढाक मार्ग पर कुछ स्थानों पर सड़क में दरार और बारिश के कारण पैच उखड़े मिले। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को इन स्थानों की दोबारा मरम्मत कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम स्वाति एस भदौरिया ने कहा कि गड्ढा मुक्ति का कार्य केवल गड्ढे भरने तक सीमित न रहे। सड़क की समग्र स्थिति को ध्यान में रखते हुए जहां आवश्यक हो वहां प्रभावी सुधार कराया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें