फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को गंभीरता लें अधिकारी: एसएसपी

विज्ञापन
पौड़ी में मासिक अपराध समीक्षा बैठक के दौरान अपनी बात रखता पुलिस अधिकारी। - फोटो : PAURI
विज्ञापन
मुख्यालय पौड़ी के पुलिस लाइन में एसएसपी ने मासिक अपराध समीक्षा बैठक ली। एसएसपी ने अधिकारियों को पंचायत चुनाव में ब्लॉक प्रमुख व जिपं अध्यक्ष के निर्वाचन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस लाइन पौड़ी में मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में आ रही शिकायतों के निस्तारण को समय सीमा निर्धारित होती है। लेकिन कोतवाली व थाना स्तर पर हेल्पलाइन के मामलों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को अधिकारी निर्धारित समय में प्राथमिकता के साथ निस्तारित करें। कहा कि थाना सतपुली, कोटद्वार, धुमाकोट, कोटद्वार व लक्ष्मणझूला में अधिकारी गैंगस्टर एक्ट के प्रति उदासीनता बरत रहे हैं। जिसे किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा। कहा कि अधिकारी अवैध शराब की तस्करी पर कड़ी नजर बनाए रखे। उन्होंने कहा कि छठ पूजा, आगामी दिनों में आने वाले अयोध्या विवाद के निर्णय को लेकर जनपद की कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने पर भी मंथन किया गया। कहा कि कोतवाली कोटद्वार, पौड़ी व अन्य थानों में लंबित वादों के निस्तारण को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। एसएसपी कुंवर ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में द्वितीय चरण के तहत ब्लाक प्रमुख, ज्येष्ठ प्रमुख, कनिष्ठ प्रमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का निर्वाचन होना है। जिसको लेकर पुलिस अधिकारियों व जवानों की तैनाती कर ली गई है। इस अवसर पर एएसपी पीके राय, सीओ कोटद्वार अनिल कुमार जोशी, सीओ श्रीनगर वंदना वर्मा, सीओ संचार अनूप काला, आरआई पूरण सिंह तोमर, एसओ रविंद्र सिंह, प्रमोद उनियाल, संतोष पैथवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें