संवाद न्यूज एजेंसी
पौड़ी। मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों को सभी विभागीय अधिकारी कार्यों की गुणवत्ता पर ध्यान देने व अपनी जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए हैं।
बुधवार को समीक्षा बैठक में सीडीओ ने जिला योजना, राज्य पोषित योजनाएं व केंद्र पोषित योजनाओं में आवंटित धनराशि के सापेक्ष व्यय धनराशि की जानकारी के साथ-साथ बीस सूत्रीय कार्यक्रम की प्रगति की संपूर्ण जानकारी ली। उन्होंने पूर्व में आवंटित बजट के सापेक्ष खर्च बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होने लोक निर्माण विभाग व पंचायतीराज विभाग को किए गए कार्यो पर निगरानी बनाए रखने को कहा। पंचायती राज विभाग से निर्माणाधीन पंचायत घरों की गुणवत्ता व अन्य योजनाओं से संबंधित जानकारी ली। जल संस्थान से जल जीवन मिशन, पाइप लीकेज व अन्य संबंधित जानकारी ली। पर्यटन विभाग को दूधातोली ट्रैक रूट को विकसित करने के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। इ
सके साथ ही उन्होंने सिंचाई, मत्स्य, लोनिवि, कृषि,स्वजल, एलोपैथिक, रेशम विभाग सहित सभी विभागों को आवंटित धनराशि के सापेक्ष व्यय धनराशि की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित विभागों को बीस सूत्रीय कार्यक्रम के तहत अपनी रैंक सुधारने को कहा। बैठक में जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राम सलोने, जिला पर्यटन अधिकारी केएस नेगी आदि मौजूद रहे।